16 Views
थौगान मारुप के पहल पर जाफीरबंद में ७० वाँ ‘इमा निंगशिंगबा नुमित’ मनाया गया
प्रीतम दास हाइलाकांदी, २ मार्च:थौगान मारुप, जाफीरबंद (हाईलाकांदि) के उद्योग में रविवार को थौगान मारुप के ‘याइफा सांगलेन’, लैश्रमखुन मांग लैकाई परिसर में ७० वाँ ‘इमा निंगशिंगबा नुमित’ (मातृ स्मृति दिवस) पूरे सम्मान के साथ मनाया गया। दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।सुबह संगठन के अध्यक्ष नेप्राम मनिन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रातः ८.३० बजे उपस्थित सभी लोगों ने ‘मीतै इमा’ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मातृस्मृति को नमन किया।कार्यक्रम के अंतर्गत एल.पी. (LP) और एम.ई. (ME) स्तर के विद्यार्थियों के बीच कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेप्राम मनिन्द्र सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में नोरोम विद्यसागर उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में असम मणि जिला भाजपा के अध्यक्ष कल्याण गोस्वामी, लैरेनलाकपम चम्पालाल, हाओबाम मणिषाना तथा विशिष्ट अतिथि विमला शर्मा और चोंगथाम बाबुतोन उपस्थित थे।मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ औपचारिक सत्र प्रारंभ हुआ। इसके पश्चात जारिफबंद के कलाकार समूह ने उद्घाटन गीत प्रस्तुत किया और मैरांगथेम चिंगलेन ने स्वागत भाषण दिया।कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण ‘सिंग एंड सन पब्लिकेशन, जारिबंद’ से प्रकाशित नई पुस्तकों का लोकार्पण रहा। प्रकाशित कृतियों में नोरोम इंदिरा का लघुकथा संकलन ‘लाइबाकना तम्बा’, सुब्रराम की ‘खांगहौबा खरा ताहौबा खरा’ (मातृभाषा शिक्षण अनुभव) तथा सोराम बिनोता सिंह का काव्य संकलन ‘कर्मना धर्मनि’ शामिल हैं।दोपहर १२.३०बजे सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक मध्याह्न भोजन ग्रहण किया। चर्चा सत्र में नोरोम आंगौसाना और डॉ. निंगैबा मैनाम ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला।अंत में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, अतिथियों के वक्तव्य तथा लौरेम्बम जयकांत के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।





















