फॉलो करें

दक्षिण एशिया में बदल गया है मिठास का मिजाज, भारत की ब्लू इकॉनमी पर असर द्वारा – विशाल झा

314 Views

गर्मियों अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और मॉनसून दस्तक दे चुका है. गर्मियों मे आम के फल को ना केवल स्वाद ले कर खाया जाता है बल्कि उसके साथ यादें भी बनाई जाती है. लेकिन इस बार पीएमओ मे एक विशेष आम की कमी महसूस हुई. ये आम है बांग्लादेश का मशहूर आम “हरीवंगा”. भारत की पड़ोसी नीति में जिसको सबसे करीबी मित्रता का देश कहा जाता है यानी बांग्लादेश, पर अब ये पड़ोसी देश रिश्तो में मिठास घोलने का प्रयास नहीं कर रहा है. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना कई सालों तक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार स्वरूप आम भेजती थी. यह पूरी परंपरा 2015 से शुरू हुई थी. वर्ष 2021 में 2600 किलो आम प्रधानमंत्री मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजे गए थे.यह ‘मैंगो डिप्लोमेसी’ भारत बांग्लादेश के रिश्तों के बीच एक अहम कड़ी साबित हुई थी. दरअसल इतिहास के पन्नों में झाक के देखा जाए तो शेख हसीना की इस कदम के पीछे उस संकट के वक्त मे भारत का साथ देना बताया जाता है. जब 1975 में शेख हसीना के परिवार का कत्ल हो गया था और उन्होंने भारत में शरण ली थी दिल्ली में करीब 6 साल तक उन्होंने अपने समय गुजारा. लेकिन आप बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद मोहम्मद यूनुस के द्वारा ऐसा कोई कदम सामने नहीं आया है. फिलहाल बांग्लादेश किसी भी देश को आम क्या ही भेजेगा क्योंकि वहां पर माहौल अब “आम”  बिल्कुल भी नहीं है. देश के भीतर अंतरिम सरकार की मुसीबत बढ़ गई है और हर तरफ से चुनाव कराने की मांग उठने लगी है. इस पूरे मामले पर भारत ने भी अपनी टिप्पणी की है और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा है कि बांग्लादेश में जहां तक चुनाव का सवाल है.हमने अपनी स्थिति बहुत स्पष्ट रूप से सामने रख दी है ‘बांग्लादेश को जल्द से जल्द समावेशी निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराकर लोगों की इच्छा और जनादेश का पता लगाने की जरूरत है’ बांग्लादेश की स्थिति पर सवालों के जवाब में जायसवाल ने कहा कि भारत पड़ोसी देश के साथ एक ‘सकारात्मक और कंस्ट्रक्टिव संबंध’ चाहता है जो दोनों बच्चों के लोगों की आकांक्षाओं और हितों को पूरा करने की कोशिश पर आधारित हो. दोनों ही देश के बीच बांग्लादेश में चल रहे तनाव के कारण  ट्रेड, सुरक्षा और पर्यटन पर भी असर पड़ रहा है. भारत एक बड़ी संख्या में बांग्लादेश से जल मार्ग द्वारा व्यापार करता है. जिसको ब्लू इकोनामिक कहते हैं फिलहाल ये इकॉनमी भी पूरी तरीके से चौपट है. भारत और बांग्लादेश एक दूसरे के साथ 54 नदियां साझा करते हैं. इसके अलावा दोनों देश अपनी ऊर्जा, सुरक्षा और चीन के बढ़ते प्रभाव को भी कम करने के लिए साथ काम करते आए हैं. लेकिन अब बांग्लादेश ने अपना रुख बदल लिया है और वह चीन के साथ रिश्तों को बेहतर करने की ओर ज्यादा झुका हुआ दिखता है. यही कारण है कि बांग्लादेश की तरफ से चीन को आम की खेप भेजी गई है. चीन के राजदूत याओ वेन और बांग्लादेशी मंत्रियों की एक तस्वीर सामने आई जिसमें 50 टन के करीब प्रीमियम आम को चीन के साथ साझा किया गया है. सिर्फ आम की ही बात नहीं है बल्कि यह दक्षिण एशिया में व्यापार और सुरक्षा की दृष्टिकोण से भी एक बड़ी हलचल है. बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के नेता मोहम्मद यूनुस ने अपना पहला आधिकारिक द्वारा भी बीजिंग में किया था. जिससे कि बांग्लादेश की विदेश नीति के बारे में स्पष्ट रूप से तस्वीर साफ हो चुकी है. इसके साथ ही बांग्लादेश पाकिस्तान के साथ भी रिश्ते मजबूत कर रहा है. इन सभी खतरों को देखते हुए भारत ने बांग्लादेश को दी जाने वाली ट्रांस शिपमेंट सुविधा खत्म कर दी है. अब बांग्लादेश और चीन की नई साझेदारी दक्षिण एशिया में व्यापारिक समीकरणों में एक बड़ा उथल-पुथल कर सकते है.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल