फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर न्यू शिलचर मंडल में विजय उत्सव का आयोजन

187 Views
प्रे.स. शिलचर, 10 फरवरी: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में न्यू शिलचर मंडल की ओर से भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। सोमवार शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित पुराने ए.एस.टी. प्रांगण में यह समारोह हुआ, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जीत का जश्न मनाया।कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के गीत से हुई, जिसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। न्यू शिलचर मंडल के अध्यक्ष दुलाल दास ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत कठिन संघर्ष और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा, “यह जीत केवल दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ताओं की नहीं, बल्कि पूरे देश के पार्टी कार्यकर्ताओं की विजय है।”उन्होंने आगे कहा कि आगामी शिलचर नगर निगम चुनाव में न्यू शिलचर मंडल के तहत आने वाले सभी 13 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी एकजुटता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने विधायक दीपायन चक्रवर्ती के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शिलचर के साथ-साथ न्यू शिलचर क्षेत्र में भी सड़क और नाला-निर्माण जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का कार्य किया है, जो सराहनीय है।इस अवसर पर कछार जिला भाजपा के उपाध्यक्ष गोपाल राय, सह-उपाध्यक्ष अभ्रजीत चक्रवर्ती (झलक), अमर पाल, विधायक की पत्नी रुमाली चक्रवर्ती, माप्पी भट्टाचार्य, हीरक देवनाथ, संजीव देवनाथ समेत कई अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम में सभी ने मिलकर भाजपा की इस विजय को लोकतंत्र और विकास की जीत बताया और आगामी चुनावों में भी पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल