फॉलो करें

दिवंगत पत्रकार व अधिवक्ता सुनील कुमार की 7वीं पुण्यतिथि सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न

34 Views

दिवंगत पत्रकार व अधिवक्ता सुनील कुमार की 7वीं पुण्यतिथि सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न

गड़वार (बलिया): ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल के सुपुत्र, स्मृतिशेष अधिवक्ता एवं पत्रकार स्व. सुनील कुमार की 7वीं पुण्यतिथि उनके गड़वार स्थित आवास पर सादगीपूर्ण एवं श्रद्धामय वातावरण में मनाई गई।

इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों, अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान आयोजित श्रद्धांजलि गोष्ठी में वक्ताओं ने स्व. सुनील कुमार के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि स्व. सुनील कुमार हंसमुख, मिलनसार एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में सदैव गरीब, असहाय एवं दीन-दुखियों की सेवा को प्राथमिकता दी। पत्रकारिता और विधि क्षेत्र में उनकी ईमानदारी, स्पष्टवादिता और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सौरभ कुमार, पीयूष कुमार, प्रशांत कुमार, शैलेन्द्र वर्मा, संतोष सिंह, मुकेश चौहान, रितेश चौहान, बृजेश दुबे, विजय गुप्ता, मुकेश कुमार, अनिल भारती (एडवोकेट), लोकनाथ गुप्ता, अख्तर अंसारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल