फॉलो करें

दिसपुर धर्म क्षेत्र के रूप में उभर रहा है — श्री जानकी वल्लभ मंदिर में माता शीतला का भव्य पूजन-अर्चन 30 सालों से पूजन हो रहा है

11 Views
दिसपुर धर्म क्षेत्र के रूप में उभर रहा है — श्री जानकी वल्लभ मंदिर में माता शीतला का भव्य पूजन-अर्चन 30 सालों से पूजन हो रहा है
दिसपुर स्थित पावन भूमि अब धीरे-धीरे एक प्रमुख धर्म क्षेत्र के रूप में रूपांतरित होती दिखाई दे रही है। यहां स्थित श्री जानकी वल्लभ मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास निरंतर बढ़ता जा रहा है। भक्तों की गहरी श्रद्धा के कारण मंदिर परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है।
इसी क्रम में आज श्री जानकी वल्लभ मंदिर, दिसपुर में माता शीतला का विधिवत पूजन-अर्चन अत्यंत श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न किया गया। इस पावन अवसर पर मारवाड़ी महिला तथा पुरुष मंडल के सभी सदस्यों ने मिलकर पारंपरिक रीति से कालका बनाया,  भोजन तथा ठंडे खाद्य प्रसाद का भोग लगाकर माता शीतला से समस्त भक्तों के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की।
पिछले कई दिनों से, विशेष रूप से सोमवार से आज तक, माता शीतला की धोक (दर्शन) करने के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। आज मंदिर परिसर में विशेष रूप से अत्यधिक भीड़ देखने को मिली। अनुमानतः 400  500 से अधिक महिलाओं की लंबी कतार सुबह से लेकर पूरे दिन मंदिर में दर्शन के लिए लगी रही, जो श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रमाण है।
इसके साथ ही 10 मार्च से छोटी गणगौर की स्थापना भी मंदिर में प्रारंभ कर दी गई है। गणगौर माता की प्रतिमा को प्रतिदिन पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु मंदिर से संपर्क कर प्रातः 9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक अपने घर ले जा सकते हैं। पूजा संपन्न होने के पश्चात प्रतिमा को पुनः मंदिर में वापस जमा करना आवश्यक होगा।
आगामी 21 मार्च को प्रातः 6:00 बजे बड़ी गणगौर की विधिवत स्थापना की जाएगी। उसी दिन दोपहर 2:00 बजे फैंसी लचित घाट, ब्रह्मपुत्र नदी में गणगौर माता का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया जाएगा।
अंत में मंदिर परिवार की ओर से सभी श्रद्धालुओं को आगामी चैत्र नवरात्र, रामनवमी तथा शीतला अष्टमी के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल