फॉलो करें

दुमदुमा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  52 युनिट रक्त संग्रह।

188 Views
दुमदुमा प्रेरणा भारती 25 अगस्त :-– दुमदुमा अंचल के हांहचरा में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । राईडांग हांहचरा करम उत्सव आयोजन समिति के सौजन्य से और राईडांग टि ई परिचालना समिति ,राईडांग हांहचरा ए सि एम एस , बि सि एम एस ,आसा ,आट्सा प्राथमिक गुट  , हांहचरा शिमुलतला काली मंदिर समिति और समस्त हांहचरा राईडांग चाय बागान जनता के सहयोग से आज राईडांग चाय बागान के हांहचरा अस्पताल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । आज सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक चले इस रक्तदान शिविर में अंचल के सभी लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और 52   युनिट रक्त दान किया। इस रक्तदान शिविर में दुमदुमा थाने के थाना प्रभारी मनोरंजक सैकिया, राईडांग चाय बागान के सहायक मैनेजर, स्टाफ और अंचल के लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया । डिब्रुगढ़ असम मेडिकल कॉलेज से आई टीम ने रक्त संग्रह किया । इसकी जानकारी सिमुलतला काली मंदिर के बापी सरकार ने दी ।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल