फॉलो करें

दुलियागांव पथार क्षेत्र में अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई

35 Views
दुलियागांव पथार क्षेत्र में अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई
दिलीप साह, दुलियाजान प्रेरणा भारती, 7 फरवरी:
दुलियाजन के दुलियागांव पथार क्षेत्र में शनिवार  को अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में पूरा मैदान इसकी चपेट में आ गया। गनीमत रही कि पास में स्थित ऑयल इंडिया का एलपीजी प्लांट इस अग्निकांड से सुरक्षित बच गया, जिससे एक बड़े हादसे को टाल दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही तत्काल ऑयल इंडिया के अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। इसके बाद ऑयल इंडिया की दो दमकल गाड़ियां और असम गैस कंपनी की एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि यदि आग एलपीजी प्लांट तक फैल जाती तो दुलियाजन में एक भयावह दुर्घटना घटित हो सकती थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि किसी शरारती तत्व द्वारा जानबूझकर आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल