10 Views
दुलियाजान महाविद्यालय में छात्रों का उग्र विरोध प्रदर्शन
दिलीप साह दुलियाजान, 13 मार्च :-
दुलियाजान महाविद्यालय में कल उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब महाविद्यालय के छात्र समाज के नेतृत्व में छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राज्य के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू के खिलाफ किया गया।
छात्रों का आरोप है कि शिक्षा मंत्री ने छात्र समाज को विरोध प्रदर्शन न करने को लेकर खुली धमकी दी थी। इसी के विरोध में महाविद्यालय के छात्रों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और नाराजगी जाहिर की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे शिक्षा मंत्री की किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं हैं। छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शिक्षा मंत्री जल्द ही सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो आने वाले समय में और भी उग्र आंदोलन कार्यक्रम चलाया जाएगा




















