24 Views
दुलियाजान वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग फ्लाईओवर का जल्द होगा उद्घाटन
दिलीप साह दुलियाजान, 9 फरवरी: दुलियाजान विधानसभा क्षेत्र में पहला फ्लाईओवर का जल्द ही होगा उद्घाटन । लोगों में खुशी देखा जा रहा यह बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है।राज्य सरकार का लोकनिर्माण विभाग द्वारा 72 करोड़ रुपये की लागत मूल्य से 830 मीटर लंबा रेलवे ओवरब्रिज काम अन्तिम चरण मे है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा दुलियाजान के लोगों को यह रेलवे ओवरब्रिज नई साल की उपहार के रूप में सौंपेंगे। रेलवे ओवरब्रिज खुलने से यात्रियों को लंबे समय से हो रही भारी ट्रैफिक की दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। 830 मीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज को पहले ही पेंट और स्ट्रीट लाइट से रंग दिया गया है। सुंदरता बढ़ाने में एवं चार चांद लगाने में कोशिश जारी है विभाग की ओर से, ओवरब्रिज 1000 स्क्वायर मीटर एरिया में बन रहा है। यह नाहर कुटिया और दुलियाजान की यात्रियों को एक सफल यात्रा बनाने की समय को निर्धारित करेगी यह रेलवे ओवरब्रिज की काम प्राय 80% संपूर्ण हो चुकी है।





















