फॉलो करें

दो शातिर महिला ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

242 Views

गुवाहाटी, 20 दिसंबर (हि.स.)। गुवाहाटी की आजरा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गये अभियान के दौरान दो महिला ड्रग्स तस्कर को भारी मात्रा में हेरोइन समेत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एसीपी अज़ारा ने एक संयुक्त ऑपरेशन का नेतृत्व किया। जिसमें एसआई (पी) प्रद्युम्न कलिता और गोरचुक पीएस के एसआई परिमल सरकार और भारलुमुख पीएस की एक टीम शामिल थी। डीसीपी डब्ल्यूजीपीडी ऑपरेशन के दौरान दो महिलाओं को पकड़ा गया।

दोनों महिलाओं की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से संदिग्ध हेरोइन से भरे 5 साबुनदानी जब्त किए गए। पकड़ी गई ड्रग्स तस्करों की पहचान रीना बेगम (48, दिघलीपुखुरी) और सुभा देवी (53, वशिष्ठ) के रूप में की गई है।

गिरफ्तार आरोपी सुभा देवी की निशानदेही पर पुलिस ने लोखरा, नामघर पथ स्थित किराये के घर से संदिग्ध हेरोइन से भरी 5 अन्य साबुनदानी को जब्त किया। जब्त किए गए मादक पदार्थों का कुल वजन 122.83 ग्राम (10 साबुनदानी के बिना) है। घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों ड्रग्स तस्करों से सघन पूछताछ की जा रही है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल