फॉलो करें

दो साल बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन एक बार फिर कोविड पॉजिटिव, रहेंगे आइसोलेशन में

170 Views

लास वेगास। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। लास वेगास में यूनिडोसयूएस सम्मेलन में भाषण से पहले उनका कोविड टेस्ट किया गया, जिसमें वे संक्रमित पाए गए। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने इस बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति को कोविड रोधी टीका लगाया गया है। उनमें हल्के लक्षण दिख रहे हैं। वह डेलावेयर लौट आएंगे। जहां वह आइसोलेट होंगे प्रेस सचिव ने यह भी बताया कि इस दौरान वे अपने सभी कामों को पूरी तरह से निभाते रहेंगे। व्हाइट हाउस राष्ट्रपति की स्थिति पर नियमित अपडेट प्रदान करेगा।

व्हाइट हाउस ने बताया कि बाइडन में कोरोना के हल्के लक्षण दिख रहे हैं। उनकी श्वसन दर 16 पर सामान्य है, उनका तापमान 97.8  है और उनकी पल्स ऑक्सीमेट्री 97% पर सामान्य है। राष्ट्रपति को पैक्सलोविड की पहली खुराक मिल गई है। वह रेहोबोथ में अपने घर पर आइसोलेट रहेंगे। वहीं, राष्ट्रपति के चिकित्सक डॉ. केविन ओ’कॉनर ने बाइडन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बाइडन को आज दोपहर को श्वसन संबंधी लक्षण दिखाई दिए। इसमें सामान्य अस्वस्थता के साथ राइनोरिया (बहती नाक) और खांसी के लक्षण दिख रहे थे। उन्होंने कहा दिन में अपने कार्यक्रम के दौरान वह बेहतर महसूस नहीं कर रहे थे। इस दौरान उनका कोविड-19 के लिए  परीक्षण किया गया। जोकि सकारात्मक आया।

2022 में भी हुए थे संक्रमित
इससे पहले, जुलाई 2022 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कोविड -19 पॉजिटिव पाए गए थे। बाइडन ने अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने से पहले ही फाइजर की एंटी कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक लगवा ली थीं। इसके बाद बाइडन ने सितंबर 2021 में पहली बूस्टर खुराक जबकि मार्च 2022 में टीके की एक अतिरिक्त खुराक ली थी। बाइडन से पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस समेत व्हाइट हाउस के कई अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल