फॉलो करें

धर्मपरायण, समाजसेवी देवकीनंदन जालान का निधन

205 Views

प्रे.स. शिलचर, 27 फरवरी: धर्मपरायण एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित देवकीनंदन जालान का बुधवार शाम एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। उनके दोनों पुत्र अंतिम क्षणों में उनके साथ मौजूद थे।

संघर्षपूर्ण जीवन जीने वाले जालान ने 1985 में शिलचर में ‘जालान मोटर’ के नाम से मोटर पार्ट्स का व्यवसाय शुरू किया और अपनी कड़ी मेहनत और ईमानदारी से उसे सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया। व्यवसाय में सफलता प्राप्त करने के बाद वे धार्मिक और सामाजिक कार्यों में अधिक सक्रिय हो गए। वे अग्रवाल सेवा समिति के उपाध्यक्ष, मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष तथा श्री नारायणी शक्ति मंडल के संस्थापक सहित कई संगठनों से जुड़े रहे।

धर्म और साहित्य के प्रति उनकी गहरी आस्था थी। उन्होंने महापुरुषों के प्रेरणादायक लेखों को संकलित कर एक पुस्तक प्रकाशित करवाई और प्रेरणा भारती दैनिक में भी नियमित रूप से धार्मिक लेख प्रकाशित करवाते थे। राणी सती से संबंधित एक विशेष पुस्तक भी उन्होंने प्रकाशित करवाई। उनका जीवन धार्मिक अनुष्ठानों, तीर्थ यात्राओं और दान-पुण्य को समर्पित था। छोटे-छोटे दान करने की उनकी प्रवृत्ति ने उन्हें समाज में एक आदर्श दानदाता के रूप में प्रतिष्ठित किया।

उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को परिवार और रिश्तेदारों के आगमन के बाद किया जाएगा। वे अपनी धर्मपत्नी सुमित्रा देवी, पुत्र पुष्पा विष्णु और राजेश जालान, दामाद प्रकाश कानोड़िया, पौत्र मृदुल, दोहिता प्रतीक सहित भरे-पूरे परिवार को छोड़कर इस संसार से विदा हो गए।

उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल