धोलाई में विकास और जनविश्वास का चेहरा बने अमिय कांति दास, जीत की ओर तेज़ी से अग्रसर
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर धोलाई विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज़ हो गई है। इस बीच अमिय कांति दास एक मजबूत, मेहनती और विकासोन्मुखी नेता के रूप में उभरकर सामने आए हैं। अपनी निरंतर मेहनत, जनसंपर्क और स्पष्ट नेतृत्व क्षमता के बल पर वे संभावित विजयी उम्मीदवार के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करते जा रहे हैं।
दिन की शुरुआत उन्होंने अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ बैठक कर की, जहां चुनावी रणनीति और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद रामनवमी के अवसर पर विभिन्न स्थानों का दौरा कर उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने श्रीश्री बसंती पूजा में भाग लेकर मां बसंती के चरणों में नमन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके पश्चात अमिय कांति दास ने धुवारबंद और बड़जालेंगा क्षेत्रों में अलग-अलग बैठकों और जनसंपर्क कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और विकास का भरोसा दिलाया।
दिन के अंत में उन्होंने सांसद परिमल शुक्ल बैद्य के आवास पर जाकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
धोलाई क्षेत्र में अमिय कांति दास की बढ़ती लोकप्रियता यह संकेत दे रही है कि वे चुनावी दौड़ में लगातार मजबूत स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं।




















