फॉलो करें

नवम नवरात्रा माता सिद्धिदात्री

269 Views
पावन दिवस नवरात्रा में माँ तेरा अभिनंदन
नवम दिवस माँ सिद्धिदात्री को करते हैं वंदन ,
नवमें नवरात्रा में स्वरूप माँ सिद्धिदात्री का ध्याते
सिद्धिदात्री कृपा से भोले अर्द्धनारीश्वर बन जाते ,
नवरात्रा नवमी को कन्या पूजन होता विधान से
सिद्धिदात्री माँ चतुर्भुजी देवी हर्षाती हैं शान से ,
एक हाथ में फूल कमल का दुजे में शंख सुहाता
गले सुहाती दिव्य माला माँ का हर भक्त हर्षाता ,
मार्कंडेय पुराण की आठ सिद्धियां महिमा,गरिमा,अणिमा
प्राप्ति और प्राकाम्य,ईशित्व,वशित्व और पाता लघिमा,
सच्चे मन से ध्यान माँ का जो लगाता वो भक्त तिर जाता
माँ सिद्धिदात्री की कृपा से असंभव भी सम्भव हो जाता हैं ,
_सुषमा पारख
सिलचर ,असम
स्वरचित

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल