फॉलो करें

नवरात्रि में बलिया पुलिस ने 70 लोगों को उनका चोरी हुआ मोबाइल वापस लौट कर खुशी दी

440 Views

नवरात्रि में बलिया पुलिस ने 70 लोगों को उनका चोरी हुआ मोबाइल वापस लौट कर खुशी दी

एजेंसी समा. बलिया 13 अक्टूबर : पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं दक्षिणी के पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल बलिया को बड़ी सफलता मिली है। साइबर सेल ने गुमशुदा 70 मोबाइल रिकवर किया है, जिसकी कीमत लगभग 12 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है। एसपी के हाथों खोया मोबाइल मिलने पर मोबाइल धारकों ने न सिर्फ खुशी जताई, बल्कि बलिया पुलिस को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत आमजन के गुम हुए मोबाइलों की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस कैंप कार्यालय पर गठित मोबाइल रिकवरी सेल (सर्विलांस सेल) द्वारा रिकवरी किया गया। रिकवरी सेल के लगातार अथक प्रयास के फलस्वरूप विभिन्न जगहों से 70 अदद मोबाइल (जिसकी कीमत लगभग 12 लाख 60 हजार रूपये) बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित मोबाइल स्वामियों को मोबाइल सुपुर्द कर दिया गया।

बरामदकर्ता मोबाइल रिकवरी (सर्विलांस) टीम में विश्वनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस सेल, मुख्य आरक्षी देवेन्द्र सरोज सर्विलांस सेल, मुख्य आरक्षी रोहित कुमार सर्विलांस सेल, आरक्षी विकास सिंह सर्विलांस सेल, आरक्षी विनोद रघुवंशी व अर्जुन यादव सर्विलांस सेल शामिल रहे। पुलिस के इस प्रयास की पूरे जनपद में चर्चा हो रही है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल