नुंगबा (नॉने जिला) में असम राइफल्स श्रीकोना बटालियन के कमांडेंट ने सीएसओ प्रतिनिधियों से की संवाद बैठक
नुंगबा, 21 फरवरी 2026।
शांति, विकास और सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए की श्रीकोना बटालियन के कमांडेंट ने शनिवार को मणिपुर के नॉने जिले के नुंगबा क्षेत्र में विभिन्न सिविल सोसायटी संगठनों (CSOs) के प्रतिनिधियों के साथ संवाद बैठक की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों की समस्याओं और चिंताओं को प्रत्यक्ष रूप से सुनना तथा सुरक्षा बलों और आम जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग को और मजबूत करना था। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय मुद्दों, विकास संबंधी आवश्यकताओं तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव और अपेक्षाएं साझा कीं।
कमांडेंट ने आश्वस्त किया कि स्थानीय समुदाय के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्थायी शांति, विकास और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है, और सुरक्षा बल हमेशा जनता के सहयोग से ही अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन कर सकते हैं।
बैठक सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई और अंत में सुरक्षा बलों तथा स्थानीय समुदाय के बीच आपसी समझ, विश्वास और सहयोग की भावना को और प्रगाढ़ करने का संकल्प दोहराया गया।




















