फॉलो करें

पवित्र रमज़ान की पहली सुबह दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना, सीसीटीवी में कैद हुआ भयावह मंजर

40 Views

पवित्र रमज़ान की पहली सुबह दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना, सीसीटीवी में कैद हुआ भयावह मंजर

पवित्र रमज़ान की पहली सुबह शिलचर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। आज तड़के करीब 5:30 बजे राजघाट और चान्निघाट मस्जिद के सामने एक भीषण दुर्घटना हुई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़े एक डंपर (नंबर MZ09-3036) से एक तेज रफ्तार ऑटोरिक्शा (नंबर AS11GC-3358) जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि ऑटोरिक्शा तेज गति में आ रहा था और अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वह सीधे डंपर के पीछे जा भिड़ा।

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायल चालक अभिषेक को तत्काल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और वे जीवन-मृत्यु से जूझ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अभिषेक का घर भागा बाजार खेवा घाट क्षेत्र में है। दुर्घटनाग्रस्त ऑटोरिक्शा को लायलापुर पुलिस पेट्रोल पोस्ट में सुरक्षित रखा गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

रमज़ान की पवित्र शुरुआत पर हुई इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को और कड़ा करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल