फॉलो करें

पहलगाम हिंसा के विरोध में हाइलाकांदी कांग्रेस भवन में सभा, पूर्व मंत्री अजीत सिंह ने जताया गहरा दुख

240 Views

हाइलाकांदी से प्रीतम दास की रिपोर्ट

आज हाइलाकांदी स्थित कांग्रेस भवन में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुई हिंसक घटना के विरोध में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर असम के पूर्व मंत्री श्री अजित सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभा में शामिल होकर श्री सिंह ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। हमारे संवाददाता से बातचीत में उन्होंने कहा, “यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और हृदयविदारक घटना है। ऐसी घटनाएँ देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा हैं। सरकार को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और दोषियों को शीघ्र सज़ा मिलनी चाहिए।”

सभा में अनेक स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भी भाग लिया और पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट की।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल