फॉलो करें

पाथारकांडी में गांजा से भरा कंटेनर जब्त, चालक फरार; दो करोड़ की अवैध खेप का अनुमान

19 Views

पाथारकांडी में गांजा से भरा कंटेनर जब्त, चालक फरार; दो करोड़ की अवैध खेप का अनुमान

पाथारकांडी,  28 मार्च: गुरुवार देर रात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में गांजा से भरे एक कंटेनर ट्रक को जब्त किया। ट्रक (नंबर NL-01N-4432) त्रिपुरा पुलिस को चकमा देकर राज्य सीमा पार कर काठालतली होते हुए चांदखिरा मार्ग से पाथारकांडी राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिए अन्यत्र ले जाया जा रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर पाथारकांडी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नाका चेकिंग कर रही पुलिस टीम सतर्क थी। जैसे ही ट्रक মইना बाईपास क्षेत्र में पहुंचा, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर कब्जे में ले लिया। हालांकि मौके का फायदा उठाकर चालक फरार होने में सफल रहा।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गांजा की यह खेप संभवतः ट्रेन के माध्यम से पहले चांदखिरा लाई गई थी, जिसके बाद इसे तस्करी के उद्देश्य से ट्रक में लोड किया गया।

इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) शर्मा ने बताया कि जब्त गांजा की काले बाजार में अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है और सभी संभावित स्थानों पर नजर रखी जा रही है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल