फॉलो करें

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कछार बना ‘फुटबॉल फॉर ऑल’ कार्यक्रम का नोडल केंद्र

35 Views
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, काछार बना ‘फुटबॉल फॉर ऑल’ कार्यक्रम का नोडल केंद्र
काछार, असम | 14 फ़रवरी 2026
फुटबॉल फॉर ऑल कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, काछार को काछार ज़िला में फुटबॉल वितरण हेतु नोडल केंद्र के रूप में नामित किया गया। इसी क्रम में विद्यालय द्वारा 13 फ़रवरी 2026 को एक भव्य फुटबॉल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य ज़िले के विद्यालयों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान काछार ज़िले के 27 विद्यालयों को कुल 173 फुटबॉल वितरित किए गए, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को खेल सामग्री सुलभ हो सके।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य, नेहरू कॉलेज, पैलापूल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विशिष्ट अतिथि के रूप में—
श्री डी. पॉल, खेल सचिव, डीएसए पैलापूल
श्री प्रदीप डे, डीएसए पैलापूल
कार्यक्रम का संचालन श्री विश्वाश कुमार राणा, प्राचार्य, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, काछार के नेतृत्व में किया गया, जो इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी भी हैं। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने पर बल दिया।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ तथा सहभागी विद्यालयों द्वारा इस पहल की सराहना की गई। यह आयोजन कछार ज़िले में जमीनी स्तर पर फुटबॉल और खेल संस्कृति को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल