फॉलो करें

पुलिस की नाक के नीचे चल रहा है नशे का अवैध कारोबार — चामरागुड़ाम बना ड्रग्स का नया अड्डा

157 Views

पुलिस की नाक के नीचे चल रहा है नशे का अवैध कारोबार — चामरागुड़ाम बना ड्रग्स का नया अड्डा

शिलचर, 30 अक्टूबर:
शिलचर शहर के चामरागुड़ाम पॉइंट इलाके में खुलेआम अवैध ड्रग्स का व्यापार फल-फूल रहा है। सुबह से लेकर शाम तक इस क्षेत्र में दो कुख्यात ड्रग्स तस्कर खुलेआम “पाउच” में भरकर नशे का सामान बेचते देखे जा रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि शिलचर सदर थाने से यह स्थान मात्र 300 मीटर की दूरी पर स्थित है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कई कम उम्र के युवक इन तस्करों से ड्रग्स खरीदते हैं और उसे सिरिंज में भरकर अपने शरीर में इंजेक्ट करते हैं। पैसे की कमी होने पर कुछ युवक तो नशे की खुराक पाने के लिए तस्करों के पैर पकड़कर भीख माँगते हुए दिखाई देते हैं। आए दिन चामरागुड़ाम क्षेत्र में नशे में धुत युवक सड़क पर इधर-उधर घूमते देखे जाते हैं, जिससे क्षेत्र की सामाजिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है।

लोगों का सवाल है कि इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त के बावजूद शिलचर के बीचोंबीच यह अवैध व्यापार कैसे चल रहा है? क्या पुलिस प्रशासन की नजर से यह सब छिपा है, या फिर किसी संरक्षण के तहत यह धंधा फल-फूल रहा है?

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि “अगर अब भी प्रशासन नहीं जागा, तो नशे का यह जाल हमारे आने वाले युवाओं की पूरी पीढ़ी को बर्बाद कर देगा।”

जनता की मांग:
चामरागुड़ाम में सक्रिय इन ड्रग्स तस्करों की पहचान कर उन्हें शीघ्र कानून के दायरे में लाया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ी को इस घातक नशे की जकड़ से बचाया जा सके।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल