26 Views
पुस्तक ‘With You, Always’ के लिए डॉ. शशि थरूर ने युवा लेखक विनीत सिंह को दी शुभकामनाएँ
नई दिल्ली, 13 मार्च: प्रख्यात लेखक एवं सांसद Shashi Tharoor ने लेखक बिनीत कुमार सिंह की आगामी पुस्तक “With You, Always” के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
डॉ. थरूर ने अपने संदेश में कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के इस युग में भी लेखन मानव पहचान की एक शक्तिशाली अभिव्यक्ति बना हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रेम, जो इस पुस्तक की कहानी का केंद्रीय तत्व है, मानव जाति की सबसे महत्वपूर्ण और परिभाषित करने वाली भावनाओं में से एक है।
उन्होंने लेखक बिनीत कुमार सिंह के लेखन के प्रति समर्पण और उत्साह की सराहना करते हुए उनकी पुस्तक की सफलता की कामना की।
डॉ. थरूर के इस संदेश से लेखक और साहित्य प्रेमियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।



















