फॉलो करें

पूरे बराक घाटी सहित शिलचर में संत गुरु रविदास जी का 648वां प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा

254 Views

प्रे.स. शिलचर, 10 फरवरी: प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संत गुरु रविदास जी का 648वां जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह भव्य आयोजन 12 फरवरी, बुधवार को कॉलेज रोड (शनि मंदिर के पास) संपन्न होगा।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे होगी, जिसमें पूजा-अर्चना व हवन का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर में महाप्रसाद वितरण किया जाएगा, जिससे श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकेंगे।

दोपहर 3:00 बजे से विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन गायकों द्वारा संत गुरु रविदास जी के भक्तिमय पदों की प्रस्तुति दी जाएगी।

आयोजन समिति के अध्यक्ष मनमोहन रविदास, सचिव गणेश रविदास व जयकरण रविदास ने समाज के सभी श्रद्धालु भक्तों से निवेदन किया है कि इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें और आध्यात्मिक सुख एवं शांति का अनुभव करें।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल