32 Views
पूर्वोत्तर हिंदी साहित्य अकादमी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
21 फरवरी 2026, शाम 7:30 बजे से आभासी पटल पर पूर्वोत्तर हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में एक बहुभाषी काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया गया। अकादमी की अध्यक्षा रीता सिंह ‘सर्जना’ की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अहमदाबाद की वरिष्ठ लेखिका डॉ प्रणव भारती, विशिष्ट अतिथि के रूप में असम के वरिष्ठ लेखक हरिप्रसाद लुईटेल तथा मुख्य वक्ता के रूप में तेजपुर विश्वविद्यालय, हिंदी विभाग की सहायक अध्यापिका डॉ गोमा देवी शर्मा उपस्थित थीं l कार्यक्रम की शुरुआत पूजा सुनुवार के सरस्वती वंदना से हुई। इस अवसर पर विविध भाषाओं में कविता-वाचन किया गया l जीतामणि शर्मा (असमिया), रिजु देवी, गीता लिंबू, अर्चना विश्वकर्मा, रीता सिंह ‘सर्जना’, विशाल केसी (नेपाली), जैश्री बोडो (बोडो), डॉ प्रणव भारती, अन्नपूर्णा बाजपेयी, सरिता सिंह, सीमा सिंह ‘स्वस्तिका’, डॉ गोमा ने स्वरचित हिंदी कविता प्रस्तुत की l कार्यक्रम का संचालन अकादमी की प्रचार सचिव सीमा सिंह ‘स्वस्तिका’ ने किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ गोमा ने अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का महत्व, इतिहास, औचित्य एवं इसके संरक्षण में युवा पीढ़ी की भूमिका-विषय पर अपना वक्तव्य दियाl अंत में अकादमी की संस्थापिका अध्यक्षा रीता सिंह ‘सर्जना ‘ ने अपनी स्वरचित नेपाली कविता ‘प्रेम’ का पाठ किया तथा उनके धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा का समापन हुआ।




















