फॉलो करें

पूसीरे सिलचर-नाहरलगुन एवं अगरतला-गुवाहाटी के बीच दो स्पेशल ट्रेनों का करेगी परिचालनv

295 Views

गुवाहाटी, 17 जून (हि.स.)। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्वोत्तर सीमा रेल (पूसीरे) ने सिलचर-नाहरलगुन और अगरतला-गुवाहाटी के बीच दो स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया है। दक्षिण असम की बराक घाटी को अरुणाचल प्रदेश के एक हिस्से से जोड़ने के लिए सिलचर और नाहरलगुन के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं से 19 जून से 29 अगस्त तक 11 फेरों के लिए चलेगी। एक और ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन अगरतला और गुवाहाटी के बीच 22 जून से 1 सितंबर तक दोनों दिशाओं से 11 फेरों के लिए चलेगी।

पूसीरे के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने आज बताया है कि ट्रेन संख्या 05638 (सिलचर- नाहरलगुन) प्रत्येक सोमवार को सिलचर से 13.50 बजे रवाना होकर अगले दिन नाहरलगुन 08.30 बजे पहुंचेगी। वापसी में, स्पेशल ट्रेन संख्या 05637 (नाहरलगुन-सिलचर) प्रत्येक मंगलवार को नाहरलगुन से 10.00 बजे रवाना होकर अगले दिन सिलचर 04.40 बजे पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन वाया बदरपुर, लमडिंग, डिमापुर, फरकाटिंग, न्यू तिनसुकिया, डिब्रुगढ़, धेमाजी और उत्तर लखिमपुर स्टेशनों से होकर चलेगी। इस ट्रेन के 20 कोचों में एसी 2-टीयर, एसी 3-टीयर और स्लीपर क्लास कोच होंगे।

एक अन्य स्पेशल ट्रेन संख्या 05628 (अगरतला-गुवाहाटी) प्रत्येक गुरुवार को अगरतला से 19.00 बजे रवाना होकर अगले दिन गुवाहाटी 08.45 बजे पहुंचेगी। वापसी में, स्पेशल ट्रेन संख्या 05627 (गुवाहाटी-अगरतला) प्रत्येक शुक्रवार को गुवाहाटी से 13.15 बजे रवाना होकर अगले दिन अगरतला 04.35 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन वाया धर्मनगर, बदरपुर, लमडिंग और चापरमुख जंक्शन स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन के 21 कोचों में एसी 3 टीयर, स्लीपर क्लास और जेनेरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल