फॉलो करें

प्रख्यात पत्रकार-संपादक धीरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के निधन पर शिलचर प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा

18 Views

प्रख्यात पत्रकार-संपादक धीरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के निधन पर शिलचर प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा

शिलचर। असम के प्रख्यात पत्रकार एवं संपादक धीरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के निधन पर शिलचर प्रेस क्लब में गहरा शोक व्यक्त किया गया। सोमवार को आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में उनके विशिष्ट और कर्ममय जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

वक्ताओं ने कहा कि धीरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने आदर्शनिष्ठ और निष्पक्ष पत्रकारिता का जो मानदंड स्थापित किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। उन्होंने असमिया भाषा के कई अग्रणी दैनिक समाचार पत्रों का सफल संपादन किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई।

सभा के प्रारंभ में उनकी प्रतिकृति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनकी पावन स्मृति में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर विशिष्ट कवि, पत्रकार एवं चिंतक अतिन दास, प्रेस क्लब के सामान्य सचिव शंकर दे तथा कवि-संवाददाता स्मृति पाल नाथ सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वर्गीय चक्रवर्ती के योगदान को याद किया और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल