फॉलो करें

फुटबॉल फॉर स्कूल्स कार्यक्रम के अंतर्गत 25 विद्यालयों को फुटबॉल वितरण किया गया 

30 Views
फुटबॉल फॉर स्कूल्स कार्यक्रम के अंतर्गत 25 विद्यालयों को फुटबॉल वितरण किया गया 
कोकराझार, 13 फरवरी: फुटबॉल फॉर स्कूल्स कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 13 फरवरी 2026 को कोकराझार ज़िले के 25 विद्यालयों को फुटबॉल का वितरण किया गया। इस वितरण कार्यक्रम का आयोजन नोडल विद्यालय पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कोकराझार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री नुरुल आलम बरभुइया ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधियों को फुटबॉल प्रदान किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना तथा शारीरिक सुदृढ़ता को प्रोत्साहित करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है और इस प्रकार के कार्यक्रम ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का सशक्त अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली।
विद्यालय प्रशासन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों एवं प्रतिभागी विद्यालयों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल