34 Views
बराक घाटी के ऐतिहासिक श्री श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर को नदी कटाव से भारी नुकसान
बदरपुर 16 मई:
बराक घाटी के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक श्री श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में बीती रात तेज नदी कटाव के कारण भारी क्षति हुई। कटाव की चपेट में आकर मंदिर परिसर का एक पक्का स्नानघर नदी में समा गया। इसके साथ ही परिसर में स्थित बांस, कदंब सहित विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधे भी नष्ट हो गए तथा लगभग 200 मीटर भूमि नदी में धंस गई।
घटना के बाद मंदिर प्रबंधन समिति में गहरी चिंता व्याप्त है। समिति के सचिव सुजन भट्टाचार्य एवं अन्य सदस्यों ने कहा कि यदि शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में मंदिर की भूमि एवं अन्य स्थापनाओं को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।
मंदिर प्रबंधन समिति ने बराक घाटी के सभी जनप्रतिनिधियों तथा हिमंत बिस्वा सरमा का ध्यान आकर्षित करते हुए तत्काल अस्थायी एवं स्थायी तटबंध, घाट तथा सुरक्षात्मक घेराबंदी निर्माण सहित आवश्यक कटाव-रोधी उपाय करने की मांग की





















