फॉलो करें

बराक घाटी में शांतिपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ छठ पूजा का संध्या अर्घ्य

134 Views
बराक घाटी में शांतिपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ छठ पूजा का संध्या अर्घ्य
रितेश नुनिया, शिलचर, 27 अक्टूबर:
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का संध्या अर्घ्य आज शिलचर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। सोमवार प्रातःकालीन अर्घ्य के साथ इस चार दिवसीय पर्व का विधिवत समापन होगा।
शिलचर के बरमबाबा घाट, एनआईटी परिसर, घुंघुर, मेहरपुर, जानीगंज, अन्नपूर्णा घाट, ईटखोला घाट और हाइलाकांदी के कोइया सहित दर्जनों स्थानों पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया की पूजा-अर्चना की। सभी घाटों को दीपों और रंग-बिरंगी सजावट से आलोकित किया गया था। वातावरण में छठी मैया के गीतों की गूंज और भक्तिभाव का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।
महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर अपने परिवारजनों के साथ घाटों तक पहुंचीं। नहाय-खाय और खरना के बाद व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास रखकर कठोर तप के साथ पूजा-अर्चना की। छठ पर्व में साफ-सफाई, सात्विकता और अनुशासन का विशेष महत्व होता है।
बराक घाटी के तीनों जिलों — काछार, करीमगंज और हाइलाकांडी — में सैकड़ों घाटों पर इस अवसर पर उत्सवमय दृश्य देखने को मिला। प्रशासन की ओर से सुरक्षा, प्रकाश और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे पर्व शांति और श्रद्धा के साथ संपन्न हो सका।
> कल प्रातः सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रतियों द्वारा छठ महापर्व का समापन किया जाएगा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल