बराक चाय श्रमिक यूनियन कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया गया
चंद्रशेखर ग्वाला | सिलचर, 26 जनवरी :
आज बराक चाय श्रमिक यूनियन कार्यालय में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर यूनियन के महासचिव राजदीप ग्वाला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में श्री ग्वाला ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों के अमर बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने विशेष रूप से बराक घाटी के चाय श्रमिकों एवं चाय जनगोष्ठी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान यूनियन के सह-साधारण संपादक बाबुल नारायण कानू एवं संपादक सुरेश बड़ाइक ने भी गणतंत्र दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से दुर्गेश कुर्मी, मधुमिता पटवा, नंद किशोर तिवारी, विशुद्धानंद महतो, लालन प्रसाद ग्वाला, जीसु देव, प्रमोद कुमार जायसवाल, बरुण कानू, रूपा सिंह, शिवचरण रविदास, ललित जैन, कुमारेश रजक, विवेक रविदास, ओम प्रकाश कानू, राहुल कानू, शंकु भक्ति, श्यामल री, राजदीप साहा, शिवम ग्वाला, राजदीप कुर्मी, अमल कर्मकार, विजय बाउरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम राष्ट्रगान और देश की एकता व अखंडता के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।




















