बराक हिंदी साहित्य समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में बही फगुवा, राजस्थानी गीतों की बयार
शिलचर, 15 मार्च। बराक हिंदी साहित्य समिति हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समिति के अध्यक्ष उदय शंकर गोस्वामी और पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर लाल काबरा की उपस्थिति में आयोजित समारोह में होली, फगुवा गीतों की बयार बही। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ से हुआ।
समारोह में यूपी/ बिहार और राजस्थानी / मारवाड़ संस्कृति से जुड़े गीतों की प्रस्तुति ने समारोह में रंग भर दिया। महावीर कोठारी, विनोद बोथरा व उनकी टीम ने चंग की थाप पर राजस्थानी होली गीतों की सुंदर प्रस्तुति से धमाल मचा दिया। समारोह में मौजूद लोग भी जमकर थिरके। अनूप पटवा, कमला थापा, अपर्णा तिवारी, सुपर्णा तिवारी, सरोज मिश्रा ने कई गीत की प्रस्तुति दी।
एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाए। समिति के महासचिव प्रदीप कुमार कुर्मी, दो उपाध्यक्ष क्रमशः कन्हैया लाल सिंगोदिया, दुर्गेश कुर्मी, संयुक्त सचिव युगल किशोर त्रिपाठी, कार्यालय सचिव प्रमोद जायसवाल, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव कमला थापा, कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार साह, किरण त्रिपाठी, लालन प्रसाद ग्वाला सहित समिति के सदस्य राजकुमार दुबे, उर्मिला मिश्रा, राहुल कानू आदि की उपस्थिति रही।





















