फॉलो करें

बारिकनगर के सेवानिवृत्त शिक्षक रघुनाथ ग्वाला का निधन, विद्यालय में शोकसभा आयोजित

24 Views

बारिकनगर के सेवानिवृत्त शिक्षक रघुनाथ ग्वाला का निधन, विद्यालय में शोकसभा आयोजित

शिलचर, प्रतिनिधि: बारिकनगर निवासी तथा भोराखाई हाई स्कूल के अवकाशप्राप्त शिक्षक रघुनाथ ग्वाला का शनिवार देर रात लगभग 2:15 बजे हृदयाघात से निधन हो गया। निधन के समय उनकी आयु लगभग 71 वर्ष थी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

रघुनाथ ग्वाला भोराखाई हाई स्कूल के संस्थापक प्रधानाचार्य स्वर्गीय शंकर ग्वाला के छोटे भाई थे। वे लंबे समय तक भोराखाई उच्च विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत रहे और वर्ष 2015 में सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। अपने सरल स्वभाव और समर्पित शिक्षण के कारण वे विद्यार्थियों तथा सहकर्मियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे।

उनके निधन की खबर मिलते ही स्थानीय क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया। वे अपने पीछे पत्नी कौशल्या ग्वाला, दो पुत्र रामशेखर यादव और बृजेश्वर यादव, तथा दो पुत्रियाँ पुष्पांजलि यादव और गीतांजलि यादव को छोड़ गए हैं।

इस बीच पीएम श्री भोराखाई हाई स्कूल में उनके सम्मान में विद्यालय के सभा कक्ष में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान को स्मरण किया। उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल