फॉलो करें

बिहाड़ा सरस्वती विद्या निकेतन के तत्वावधान में ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ का आयोजन

83 Views
बिहाड़ा सरस्वती विद्या निकेतन के तत्वावधान में ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ का आयोजन
सोमवार को बिहाड़ा सरस्वती विद्या निकेतन में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रातः विद्यालय प्रांगण से हातिमारा तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं आचार्यगण ने घोष वाद्य की ताल पर कदम से कदम मिलाकर सहभागिता की।
इसके पश्चात हातिमारा से तेलिछड़ा होते हुए विद्यालय तक ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत एक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें ‘क’ वर्ग से 41 तथा ‘ख’ वर्ग से 34 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बनमाली शुक्लवैद्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री बनमाली शुक्लवैद्य ने अपने प्रासंगिक संबोधन में स्वदेशी संकल्प पर प्रकाश डालते हुए दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर विशेष बल दिया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवनादर्शों पर बोलते हुए कहा कि विद्या भारती तथा उसके अंतर्गत संचालित सरस्वती विद्या निकेतन आज देशभर में स्वामी विवेकानंद के विचारों को लेकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में स्वामीजी के आदर्शों की स्पष्ट झलक दिखाई देती है।
अंत में पुरस्कार वितरण एवं कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन रूपक चक्रवर्ती, मणिषा दत्त, मौसुमी दे, प्रियब्रत देव, रूपम दास, अतनु दास आदि ने किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल