फॉलो करें

बिहारी शब्द पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में संग्राम

299 Views
एक बिहारी पाकिस्तान पर भारी, पाकिस्तान की सिंध प्रांत की असेंबली का वीडियो वायरल  
अनिल मिश्र/पटना 19 दिसंबर: पाकिस्तान की सिंध प्रांत की असेंबली में ‘बिहारी’ शब्द की गूंज सुनाई दी।इस शब्द को लेकर संग्राम छिड़ गया है । जिसका वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि एक विधायक असेंबली में दहाड़ रहे हैं। यह शख्स सिंध प्रांत के विधानसभा सदस्य सैयद एजाज उल हक है।वे कहते नजर आ रहे हैं। ‘बिहारी वो लोग हैं जिन्होंने पाकिस्तान बनाने में अहम भूमिका निभाई है।नारा लगाया था… बंट के रहेगा हिंदुस्तान, बनकर रहेगा पाकिस्तान…ये वो बिहारी हैं। पाकिस्तान उन बिहारियों की वजह से वजूद में आया है।
सैयद एजाज उल हक वीडियो में आगे कहते दिख रहे हैं। आज 50 साल गुजारने के बावजूद बांग्लादेश में जो पाकिस्तान का नारा लगा रहे हैं। पाकिस्तान जिंदाबाद का ये वो बिहारी हैं। आज आप गाली समझ रहे हैं बिहारी को? आज आप बिहारियों को गैरकानूनी तारिक-ए-वतन कह रहे हैं? आज आप बिहार को बिहारी लब्ज को गाली बता रहे हैं। आप भूल गए कि ये बिहारी कौन हैं?
 बंटवारे के वक्त भारत छोड़ कर पाकिस्तान गए पठान की संख्या अच्छी खासी थी। ये काफी संपन्न थे।पाकिस्तान पहुंचकर वो अचानक प्रवासी वो गए।पहचान की संकट उनपर हावी हो गई. यही टीस आजतक इनके औलादों को सताती रहती है। इनमें यूपी और बिहार के पठानों (खां) की संख्या ज्यादा थी।
 भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ वह साल था 1947…बंटवारे के वक्त भारत से पाकिस्तान (पश्चिमी पाकिस्तान और पूर्वी पाकिस्तान दोनों) गए सभी उर्दू या हिन्दी भाषी लोगों को ‘बिहारी’ कहकर पुकारा गया है ।ये आगे चलकर एक कटाक्ष के रूप में फैल गया। बांग्लादेश बनने के बाद जिन्होंने वहां से पाकिस्तान का रुख किया। उन्हें भी ‘बिहारी‘ कह कर ही संबोधित किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल