फॉलो करें

बिहार में टेलिग्राम एप से जोड़ा और बैंक खाता खाली करते रहे साइबर ठग, रेटिंग के नाम ऐसे उड़ाए 12 लाख रुपए…

208 Views
अनिल मिश्र/पटना, 31 जनवरी: बिहार के सिल्क सिटी से मशहूर भागलपुर जिले का एक युवक साइबर अपराधियों के चंगुल में इस कदर फंसाया कि उसने चार दिनों में 12 लाख रुपए से अधिक पैसे गंवा दिए हैं ।साइबर शातिरों ने युवक को एक मैसेज भेजकर झांसे में फंसाया और होटल, रेस्टोरेंट आदि की रेटिंग करने के लिए युवक से टेलिग्राम आइडी एड करवाया। इस एप को जोड़ते ही युवक के खाते से पैसे ट्रांसफर होने शुरू हो गए। युवक ने साइबर थाने में एफआइआर दर्ज कराया है।
भागलपुर जिले के  कहलगांव के रहने वाले योगेश कुमार सिंह ने साइबर अपराधियों के चंगुल में फंस कर 12 लाख 88 हजार 838 रुपये गंवा दिए। जब तक उन्हें एहसास हुआ कि वह ठगी के शिकार हो रहे तब तक अपराधियों ने उनके बैंक खाते को पूरी तरह खाली कर दिया। यह घटना करीब 8 माह पूर्व उनके साथ घटी।साइबर ठगी का शिकार होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने 31 मई 2024 को साइबर हेल्पलाइन के टॉल फ्री नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करायी। इसके बाद साइबर हेल्पलाइन की ओर से आये मैसेज के बाद उन्होंने भागलपुर साइबर थाना पहुंच कर घटना के संबंध में एफआइआर दर्ज कराया है।मामले को लेकर साइबर थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल