फॉलो करें

भाजपा हिंदी पट्टी में हारी लेकिन संपूर्ण देश में भोगोलिक विस्तार हुआ– मदन सुमित्रा सिंघल

213 Views

भारतीय जनता पार्टी मोटे तौर पर 2019 के मुकाबले 63 सीट कम ला पाई वहीं वही दक्षिण भारत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के साथ साथ ओडिशा में चमत्कारी विजय हासिल की। लोकसभा एवं विधानसभा में बीजू जनता दल को साफ कर दिया।भाजपा को बनियों की पार्टी, शहरी लोगों पुंजीपतियों, हिंदी पट्टी की पार्टी एवं सांप्रदायिक पार्टी कहकर अक्षुत मान लिया जाता था लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार दस साल तक हर तबके का विकास किया लेकिन उतर प्रदेश में जो पटखनी खाई वो समझ से परे है।  प्रधानमंत्री का इतने कम वोटों से विजयी होना, जहाँ श्री राम मन्दिर बनने के कारण भाजपा ने जो इस क्षेत्र का विकास किया वही हार जाना सिर्फ राजनीतिक समीक्षा के साथ साथ अन्य कारणों पर भी चिंतन आवश्यक है। उत्तर प्रदेश राजस्थान में इतनी सीटों का कम होना बंगाल में किलेबंदी के बाद भी सीट कम होने से निश्चित रूप से गहन अध्ययन के साथ चिंतन जरुरी है। फिर भी भाजपा का दक्षिण भारत एवं ओडिशा में अच्छे प्रदर्शन के कारण भोगोलिक विस्तार हुआ है जो भाजपा के भविष्य के लिए सकुन की बात है। लेकिन भारत देश के  लिए अच्छे संकेत है कि हंग जनादेश होने से देश को अस्थिरता से बचा लिया। यह दोनों मुख्य दल अपने अपने राज्य के लाभ के लिए के लिए कभी भी हिम्मत नहीं करेंगे तो वही भाजपा भी परस्थितियों के अनुसार समन्वय स्थापित करने के साथ तालमेल बिठाते हुए आसानी से सरकार चला सकती है।

मदन सुमित्रा सिंघल
पत्रकार एवं साहित्यकार
शिलचर असम
मो 9435073653

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल