फॉलो करें

भारत डिग्निटी अवॉर्ड्स 2025-26 से सम्मानित हुए आशुतोष दास, पार्थंकर चौधरी और प्रदीप दत्ता राय

47 Views

भारत डिग्निटी अवॉर्ड्स 2025-26 से सम्मानित हुए आशुतोष दास, पार्थंकर चौधरी और प्रदीप दत्ता राय

शिलचर, 21 फरवरी (रानू दत्त)। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर शनिवार को शिलचर स्थित कछार कॉलेज ऑडिटोरियम में “भारत डिग्निटी अवॉर्ड्स 2025-26” (चतुर्थ सत्र, बराक वैली चैप्टर) का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कोलकाता की संस्था द्वारा कछार कॉलेज के বাংলা विभाग के सहयोग से किया गया।

इस वर्ष प्रतिष्ठित “भारत डिग्निटी अवॉर्ड्स” से लेखक एवं प्राध्यापक आशुतोष दास, पर्यावरणविद् एवं प्राध्यापक पार्थंकर चौधरी तथा समाजसेवी प्रदीप दत्ता राय को उनके उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत आयोजक समिति की अध्यक्षा बर्णाली विश्वास के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में उल्लेखनीय और प्रेरणादायक कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित कर उन्हें राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना है।

उन्होंने बताया कि “भारत डिग्निटी अवॉर्ड्स” एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच है, जिसके माध्यम से समाज के विविध क्षेत्रों—शिक्षा, साहित्य, पर्यावरण, समाजसेवा आदि—में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. विभास देव, डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य, डॉ. अनुप कुमार दे, प्रोफेसर मोहम्मद सामस उद्दीन, स्वर्णाली चौधरी, डॉ. दीपंकर कर तथा विश्वजीत यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में सम्मानित अतिथियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज के लिए निरंतर सकारात्मक कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल