फॉलो करें

मणिपुर से जिरीघाट लाया जा रहा था 1.125 किलोग्राम संदिग्ध याबा टैबलेट, दो तस्कर गिरफ्तार।

15 Views
मणिपुर से जिरीघाट लाया जा रहा था 1.125 किलोग्राम संदिग्ध याबा टैबलेट, दो तस्कर गिरफ्तार।
 चंद्रशेखर ग्वाला लखीपुर, 24 फरवरी : जिले के जिरीघाट थाना क्षेत्र में विश्वसनीय  सूचना के आधार पर एस आई राजकुमार कामन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक उपयुक्त स्थान पर नाका जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान AS-11-EC-1361 नं का एक बोलेरो पिक अप को रोका गया। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे, जिनकी पहचान अशिन खुंबा, निवासी बकुआ (मणिपुर) तथा के. नामथुइदिनांग रोंगमेई, निवासी तामेंगलोंग (मणिपुर) के रूप में हुई।
स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में तलाशी लेने पर अशिन खुंबा के कब्जे से 1.125 किलोग्राम संदिग्ध याबा टैबलेट बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ को विधिवत जब्ती सूची तैयार कर जब्त कर लिया गया। इसके अतिरिक्त उक्त वाहन, एक प्यूमा बैग तथा एक रेडमी मोबाइल फोन भी मामले से संबंधित होने के कारण जब्त किए गए।
इसके बाद दोनों आरोपियों को जब्त सामग्री सहित जिरीघाट थाना लाया गया। इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की जांच जारी है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल