फॉलो करें

मनु भाकर को मिल सकता है खेल रत्न अवार्ड, स्वयं ही नॉमिटेड करने की तैयारी में खेल मंत्रालय

346 Views

नई दिल्ली. पेरिस ओलिंपिक्स में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली शूटर मनु भाकर को सरकार मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड दे सकती है. खेल पुरस्कारों के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए खिलाडिय़ों में मनु भाकर का नाम नहीं था.

खबर के अनुसार नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने मनु भाकर का नाम खेल रत्न के लिए नहीं भेजा था. लेकिन इस पर विवाद के बाद अब एसोसिएशन नॉमिनेशन के लिए खुद खेल मंत्रालय के पास पहुंची है. खेल मंत्रालय भी अब स्वयं ही मनु के नॉमिनेशन की तैयारी कर रहा है. मंत्रालय आर्टिकल 5.1 व 5.2 के तहत मनु को नॉमिनेट कर सकता है. नियम में कहा गया है कि अगर खिलाड़ी खेल रत्न के लिए दी गई गाइडलाइंस को पूरा करता हो तो वो खुद ही अपना नाम अवॉर्ड के लिए भेज सकता है. इसके अलावा मंत्रालय के पास भी ऐसे 2 नाम भेजने के अधिकार होते हैं. हालांकि अभी नाम तय नहीं हुए हैं. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि एक हफ्ते में पुरस्कारों का खुलासा हो सकता है. खेल मंत्री एक या दो दिन में इस पर फैसला लेंगे. फाइनल लिस्ट में मनु का नाम होने की पूरी संभावना है. एक दिन पहले मनु भाकर के पिता रामकिशन भाकर ने कहा था कि खेल रत्न अवॉर्ड के लिए मनु की उपेक्षा की गई है.

उनके इस बयान के बाद नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड की नॉमिनेशन लिस्ट विवादों आ गई. पहले इस सूची में मनु भाकर का नाम नहीं था. मनु के पिता ने कहा कि मनु ने अवॉर्ड के लिए आवेदन किया था लेकिन उसे नजरअंदाज किया गया. भारत में ओलिंपिक खेलों की अहमियत नहीं है. देश के लिए खेलने व पदक जीतने का क्या फायदा, जब सम्मान के लिए हाथ फैलाना पड़े. वे पिछले दो तीन साल से लगातार सारे पुरस्कारों के लिए आवेदन कर रही है और मैं इसका गवाह हूं. इसमें खेल रत्नए पद्मश्री व पद्म भूषण सम्मान शामिल है. इसके बाद खेल मंत्रालय बैकफुट पर आ गया. गौरतलब है कि मनु भाकर ने अगस्त-सितंबर महीने में आयोजित पेरिस ओलिंपिक गेम्स में डबल ओलिंपिक मेडल जीते थे. वे 10 मीटर एयर पिस्टल इंडीविजुअल व मिक्स्ड डबल्स में तीसरे स्थान पर रहीं. उनके दो मेडल के दम पर भारत ने पेरिस ओलिंपिक में कुल 6 मेडल जीते थे.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल