फॉलो करें

मारवाड़ी सम्मेलन सिलचर शाखा की कार्यकारिणी सभा संपन्न: जून में लगेगा विशाल कृत्रिम अंग शिविर*

132 Views
मारवाड़ी सम्मेलन सिलचर शाखा की कार्यकारिणी सभा संपन्न: जून में लगेगा विशाल कृत्रिम अंग शिविर
​ मारवाड़ी सम्मेलन, सिलचर शाखा की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी समिति की बैठक आज स्थानीय परिसर में आयोजित की गई। इस सभा में शाखा के पदाधिकारियों, सलाहकारों, कार्यकारिणी सदस्यों और संयोजकों ने भारी संख्या में भाग लिया और समाज हित से जुड़े कई ऐतिहासिक निर्णय लिए। ​सभा की शुरुआत एक गौरवशाली क्षण के साथ हुई। शाखा के अध्यक्ष श्री धनराज सुराना को ‘कछार माइनॉरिटी फ्रंट’ के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने तथा भारतीय जनता पार्टी द्वारा सिलचर विधानसभा क्षेत्र के प्रचार का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं सिलचर शाखा के अन्य पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन करते हुए इसे पूरे समाज के लिए गौरव का विषय बताया।​बैठक के दौरान भविष्य की कार्ययोजनाओं पर गहन मंथन हुआ और कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें
  26 जनवरी​ गणतंत्र दिवस  के शुभ  अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ-साथ देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
​ आगामी जून माह में एक विशाल ‘कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स शिविर’ लगाया जाएगा, जिससे दिव्यांगजनों को संबल मिल सके,समाज की आवश्यकता को देखते हुए एक ‘मर्चुरी फ्रीजर’ लाने का निर्णय लिया गया है, फागुन के उल्लास को साझा करने के लिए भव्य स्तर पर ‘होली मिलन उत्सव’ आयोजित किया जाएगा।
​सभा के प्रथम चरण में मंत्री प्रकाश चंद सुराना ने त्रैमासिक मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।सम्मेलन के शाखा अध्यक्ष  धनराज सुराना के अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में प्रांतीय उपाध्यक्ष मूलचंद बैंड, सिलचर शाखा के संरक्षक बुढ़मल बैंड, उपाध्यक्ष जयलाल बरडिया, महिला शाखा की अध्यक्षा सुंदरी पटवा सहित लगभग 52 सदस्यों  की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभा का संचालन सिलचर शाखा मंत्री प्रकाश चंद सुराना ने  किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल