फॉलो करें

मालुग्राम मेला रोड और श्रीनगर कॉलोनी में एक ही रात तीन घरों में चोरी, इलाके में दहशत

18 Views

मालुग्राम मेला रोड और श्रीनगर कॉलोनी में एक ही रात तीन घरों में चोरी, इलाके में दहशत

शिलचर। शहर के मालुग्राम क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। मंगलवार रात मालुग्राम मेला रोड और पुलिस फांड़ी के नजदीक स्थित श्रीनगर कॉलोनी में एक ही रात तीन अलग-अलग घरों में चोरी की वारदात सामने आई।

चोरों ने अजीत डे, राजेश देव और अंजन चक्रवर्ती के घरों को निशाना बनाते हुए सोने के गहनों के साथ नगद राशि भी लूट ली। इनमें से राजेश देव और अंजन चक्रवर्ती के घर एक-दूसरे के बिल्कुल पास स्थित हैं, जबकि अजीत डे का घर उसी गली में थोड़ी दूरी पर है।

राजेश देव के अनुसार, घटना के समय अजीत डे और अंजन चक्रवर्ती के घरों में कोई मौजूद नहीं था। चोरों ने अजीत डे के घर की खिड़की तोड़कर और अंजन चक्रवर्ती के घर का दरवाजा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि मालुग्राम क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में गहरा आक्रोश और भय व्याप्त है। उनका आरोप है कि शिलचर शहर की बढ़ती आबादी के मुकाबले पुलिस बल की संख्या बेहद कम है, जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्था कमजोर पड़ रही है।

लोगों ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन के साथ-साथ शहर में रात के समय कॉन्ट्रैक्ट आधार पर सिविक पुलिस की तैनाती की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग जल्द से जल्द प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल