फॉलो करें

माहेश्वरी सभा शिलचर में हुई नई कार्यकारिणी की घोषणा, भगवान शिव की आराधना के साथ संपन्न हुआ चुनाव

36 Views

माहेश्वरी सभा शिलचर में हुई नई कार्यकारिणी की घोषणा, भगवान शिव की आराधना के साथ संपन्न हुआ चुनाव

शिलचर: शिलचर के हेस्टी टेस्टी रेस्टोरेंट में माहेश्वरी सभा की नई कार्यकारिणी का चुनाव भगवान शिव की आराधना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर हेलाकांडी के संतोष सारदा और हरीश काबरा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।

पिछली कार्यकारिणी के अध्यक्ष पवन राठी और सचिव ओम प्रकाश तापङिया ने पिछला लेखाजोखा पेश किया, सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कार्यकारिणी को भंग कर नए चुनाव की घोषणा की।

सदस्यों की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी निम्नलिखित हैं:

अध्यक्ष: प्रकाश राठी

उपाध्यक्ष: ओम प्रकाश तापङिया

सचिव: पवन सारदा

सह-सचिव: सुमित राठी

कोषाध्यक्ष: सिद्धार्थ मुंदङा

जनसंपर्क अधिकारी: सुशील तापङिया

साथ ही 11 वरिष्ठ एवं युवा सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

माहेश्वरी सभा सालाना अनेक धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम महिला मंडल एवं युवा परिषद के सहयोग से आयोजित करती रहती है। उपाध्यक्ष ओम प्रकाश तापङिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि भविष्य में भी सभी सदस्य मिलकर समाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को जारी रखेंगे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल