फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज़, विधायक विजय मालाकार की अथक मेहनत से बदली रामकृष्णनगर की तस्वीर

21 Views
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज़, विधायक विजय मालाकार की अथक मेहनत से बदली रामकृष्णनगर की तस्वीर
हीरक बनिक, रामकृष्ण नगर, 31 जनवरी
एक समय था जब क्षेत्र की प्रमुख सड़क, जिसे स्थानीय लोग “लाइफ लाइन” कहा करते थे, की मरम्मत की माँग को लेकर आम जनता को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा था। उस दौर में पत्रकारों द्वारा बार-बार समस्याएँ उजागर किए जाने के बावजूद तत्कालीन सरकार ने कोई ठोस पहल नहीं की।
आज वही क्षेत्र असम के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व और जनकल्याणकारी सोच के चलते विकास के नए अध्याय लिख रहा है। रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज, विभिन्न शैक्षणिक संस्थान, मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन, असम दर्शन परियोजना के अंतर्गत मठ-मंदिरों का सौंदर्यीकरण तथा आधुनिक सड़क नेटवर्क जैसी अनेक विकास योजनाएँ तीव्र गति से धरातल पर उतर रही हैं।
शुक्रवार को कालीनगर एवं विद्यानगर ग्राम पंचायत क्षेत्रों में दो ग्रामीण सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद आयोजित एक जनसभा में विधायक विजय मालाकार ने यह बातें कही। विधायक विजय मालाकार ने कहा कि पिछले पाँच वर्षों में प्रत्येक ग्राम पंचायत क्षेत्र में 30 से 40 विभिन्न विकास परियोजनाओं का कार्य पूर्ण किया गया है, जो इससे पूर्व किसी भी सरकार या विधायक के कार्यकाल में संभव नहीं हो पाया था। उन्होंने बताया कि अपने साढ़े छह वर्षों के कार्यकाल में, जिसमें एक वर्ष कोविड-19 लॉकडाउन के कारण प्रभावित रहा, उन्होंने दिन-रात अथक परिश्रम करते हुए राताबाड़ी अर्थात वर्तमान रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किया। इस अवसर पर विधायक के हाथों कालीनगर एवं विद्यानगर ग्राम पंचायत क्षेत्रों की दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ हुआ। इनमें एक सड़क कचहरी कालीबाड़ी रोड से विद्यानगर तक तथा दूसरी सड़क सईजानगर से धरनाला तक प्रस्तावित है।
विधायक ने बताया कि लंबे समय से इन सड़कों की बदहाल स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बरसात के मौसम में आवागमन लगभग ठप हो जाता था। अब इन सड़कों के निर्माण से समस्या का स्थायी समाधान होगा, जिससे क्षेत्रवासियों में उत्साह और संतोष का माहौल है।
मुख्यमंत्री की “पक्कीपथ निर्माण योजना” के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 में लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से इन दोनों सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
सभा के दौरान विधायक विजय मालाकार ने चल रही तथा प्रस्तावित विभिन्न विकास योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और आगामी विधानसभा चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिलने पर केंद्रीय विद्यालय की स्थापना सहित अनेक नई विकास परियोजनाओं को साकार करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में कालीनगर ग्राम पंचायत के अध्यक्ष सत्यजीत देव तथा भैरवनगर मंडल भाजपा के अध्यक्ष हीरेश विश्वास ने स्वागत भाषण दिया। दुल्लभछड़ा जिला परिषद सदस्य प्रणब मुखर्जी और दुल्लभछड़ा मंडल भाजपा के महामंत्री मनोज नाथ ने संक्षिप्त संबोधन किया। इसके अलावा सेवानिवृत्त शिक्षक सुधर्शन दास, आंचलिक पंचायत सदस्य रिम्पी घोष, लिटन दास, शुभ्रजीत राय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल