फॉलो करें

मुख्यमंत्री ने की सड़क सुरक्षा पर समीक्षा बैठक

217 Views

डिब्रूगढ़ (असम), 24 दिसंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ सड़क हादसों को कम करने के उपायों पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को एक्स पर साझा किया कि असम में सड़क हादसों में होने वाली मौतों में 14 फीसदी की कमी आई है। हालांकि, जनवरी तक का समय इन आंकड़ों को बनाए रखने के लिए बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा को और सख्त बनाने के लिए व्यापक कदम उठाए जाएंगे।

डॉ. सरमा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा के लिए ठोस एक्शन प्लान तैयार किया जाए और अब तक की प्रगति की समीक्षा की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार सड़क हादसों को कम करने और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी को रात 7 बजे के बाद सड़क किनारे पार्क होने वाली गाड़ियों पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल