19 Views
यूनियन की ओर से स्वर्गीय रसमयी राय के निधन पर शोक संवेदना, परिवार को दी श्रद्धांजली
यूनियन के संयुक्त महासचिव स्वर्गीय जगदीश राय जी की धर्मपत्नी, सम्माननीय रसमयी राय महाशया के निधन पर यूनियन की ओर से गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस दुखद अवसर पर यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान यूनियन के सामान्य सचिव बाबुल नारायण कानू, कार्यालय सचिव गिरिजा मोहन गोयाला, लालन प्रसाद गोयाला, अनुप कुमार वर्मा, उषा सिंह, मधुमिता पटोवा, मुन्ना गोयाला तथा दशरथ गोयाला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
यूनियन पदाधिकारियों ने दिवंगत रसमयी राय के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।





















