फॉलो करें

यूपी में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 15 कोच पटरी से उतरे, 3 पलटे, 4 की मौत, 20 गंभीर

184 Views

गोंडा. उत्तरप्रदेश के गोंडा में आज डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 15 बोगिया पटरी से उतर गई, वहीं तीन पलट गई. हादसे में अभी तक चार लोगों की मौत होने की खबर है, वहीं 20 यात्रियों को गंभीर चोटें आई है. हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है.

खबर है कि चंडीगढ़ से ट्रेन डिब्रूगढ़ के लिए अपने निर्धारित समय पर निकली. ट्रेन दोपहर 11.40 बजे के लगभग झिलाही रेलवे स्टेशन से आगे की ओर रवाना हुई, जैसे ही गोसाई डिहवा पहुंची तो डिरेल हो गई और ट्रेन की तीन बोगिया पलट गई, वहीं 15 बोगिया पटरी से उतर गई. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं 20 यात्रियों को गंभीर चोटें आई, जिन्हे शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया. खबर मिलते ही अधिकारी रेस्क्यू टीम के साथ पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरु कर दिया.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल