फॉलो करें

‘योगी की योग्यता की जांच करानी होगी’, अखिलेश यादव का सीएम पर पलटवार, कहा- पहली बार ऐसा हुआ है कि…

212 Views

कानपुर देहात, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। नोटबंदी के दौरान कानपुर देहात में बैंक में पैदा हुए बालक खजांची का जन्मदिन मनाने के बाद अखिलेश ने मीडिया से कहा कि भाजपा व बैंक को खजांची की पढ़ाई का ख्याल रखना चाहिए था।

अब इतने दिन नहीं रहेंगे, जितने दिन रहे हैं : अखिलेश

अखिलेश ने कहा है कि एनकाउंटर वाली सरकार का काउंटडाऊन शुरू हो गया है। अब इतने दिन नहीं रहेंगे, जितने दिन रह चुके हैं। जिन्होंने अपने ऊपर सही मुकदमे हटाए हैं, उतने ही दूसरों पर झूठे मुकदमे लगाए हैं। जो जितना बड़ा संत होता है, वह उतना कम बोलता है।

योगी की योग्यता की जांच करानी होगी : अखिलेश

अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला कहा कि इनकी योग्यता की जांच करानी होगी। कोई व्यक्ति वचन से नहीं कर्म से बड़ा होता है। ये लोग सब उल्टा कर रहे हैं। जिनका काम सरकार चलना है, वो बुलडोजर चला रहे हैं। विकास की जगह विनाश का काम कर रहे है। पहली बार ऐसा हुआ है कि बुलडोजर की कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट ने 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सरकार अहंकार में संविधान भी भूल गई है। पूरी तरह से जंगलराज है। कहा कि भीतर ही भीतर बारूद बिछाई जा रही है।

फिल्मी स्टाइल में सपा नेता की कार पर चस्पा किया रंगदारी का नोटिस

कानपुर : सपा नेता सम्राट विकास यादव की कार पर फिल्मी स्टाइल में नोटिस चस्पा कर रंगदारी मांगी गई। सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर सवार दो युवक आए और कार पर रंगदारी का नोटिस चस्पा कर चले गए। इसके बाद फोन कर 30 लाख रुपये मांगे। न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, मुकदमा दर्ज न होने से परेशान विकास ने घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित कर दिया। कल्याणपु

सपा नेता सम्राट विकास यादव गोविंद नगर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके है। उन्होंने बताया कि दो नवंबर को रात करीब 10 बजकर छह मिनट पर बाइक सवार दो युवक ने उनकी कार में एक पत्र चस्पा किया। जिसमें लिखा हुआ था कि काले कारनामे करके बहुत रकम कमा ली है। अगर जान बचाना चाहते हो तो हमें 30 लाख रुपये दे दो। वरना इस बार कार में हमला हुआ है। अगली बार तुम्हारे ऊपर हमला होगा। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप साबित होने पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल