फॉलो करें

रंगिया: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शाखा अध्यक्ष बनी अरुणा अग्रवाल

13 Views
रंगिया: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शाखा अध्यक्ष बनी अरुणा अग्रवाल
सचिव पद पर संगीता सिकरिया, कोषाध्यक्ष सोनम सिकरिया
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रंगिया शाखा में सत्र 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव गत दिनों संपन्न हो गया। आयोजित सभा में सर्वसम्मति से अरुणा अग्रवाल को शाखा अध्यक्ष चुना गया। संगीता सिकरिया को सचिव और सोनम सिकरिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
उल्लेखनीय है कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल इससे पूर्व दो सत्रों तक सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी है, जबकि संगीता और सोनम सिकरिया शाखा की गतिविधियों में सक्रिय सदस्य हैं।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष प्राची सिकरिया, मोनिका अग्रवाल, गुड्डी सिंघानिया सहित सभी सदस्यों ने नई टीम को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी सामुदायिक विकास के प्रति संकल्प दोहराया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल