फॉलो करें

राज्यसभा सांसद कणाद पुरकायस्थ DoNER की परामर्शदात्री समिति में PSI के रूप में नामित

29 Views

राज्यसभा सांसद कणाद पुरकायस्थ DoNER की परामर्शदात्री समिति में PSI के रूप में नामित

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद श्री कणाद पुरकायस्थ को उत्तर-पूर्व क्षेत्र विकास मंत्रालय (Ministry of Development of North Eastern Region – DoNER) की परामर्शदात्री समिति में स्थायी विशेष आमंत्रित सदस्य (Permanent Special Invitee – PSI) के रूप में नामित किया गया है।

श्री कणाद पुरकायस्थ, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री, शिलचर (असम) निवासी स्वर्गीय कविंद्र पुरकायस्थ के सुपुत्र हैं। उनका यह नामांकन न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं बल्कि बराक घाटी एवं पूरे असम के लोगों के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण दायित्व के माध्यम से उत्तर-पूर्व भारत, विशेषकर बराक घाटी से जुड़े विकास, आधारभूत संरचना एवं जनकल्याण से संबंधित मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाए जाने की अपेक्षा की जा रही है। क्षेत्रवासियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल