फॉलो करें

राम कृष्ण सेवा समिति ने मणिपुर से आए शरणार्थीओं को दिया राहत सामग्री ।

219 Views

चंद्र शेखर ग्वाला लखीपुर १२ जुन : मणिपुर में हिंसा के चलते जान बचाने के लिए लखीपुर के विभिन्न स्थानों पर शरण लेने आए लोगों की सहायता के लिए रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम ने मदद का हाथ बढ़ाया है। बुधवार को रामकृष्ण मिशन ने म्हार्कुलिन और हॉकिंग पुंजी के शरणार्थीओं के बीच आटा, चावल, दाल, तेल, मोमबत्तियां, बिस्कुट, दूध, चॉकलेट, साबुन और अन्य सामान वितरित किया। फुलेरतल म्हार्कुलिन एक शिविर में 17 परिवारों और हाउकिंग पुंजी में 74 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित की गई है। राहत सामग्री वितरण के दौरान सिलचर रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सचिव श्रीमत स्वामी गांधीशा नंद महाराज सहित सिलचर रामकृष्ण मिशन और लखीपुर रामकृष्ण सेवा समिति के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, लखीपुर  रामकृष्ण सेवा समिति के सदस्य सत्यकी दास ने कहा कि अगले 17 जून को जिरीबाम के जाकुराडोर इलाके में दो सौ से अधिक बंगाली परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित की जाएगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल